लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब एवं उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में 168वां सृजन सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर बैसवारा के सुप्रसिद्ध कवि डॉ देवी बख्श सिंह बैस को कविता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सृजन सम्मान तथा वर्षा वर्मा को समाज सेवा के लिए सृजन प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हसीब सिद्दीकी, सर्वेश अस्थाना, डॉ कमलेश शुक्ल एवं अध्यक्ष भ्रमर बैसवारी ने शाल ओढ़ाकर और सम्मान पत्र देकर दोनों प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
काव्य समारोह का शुभारंभ पंकज प्रसून ने किया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन निशा सिंह नवल ने प्रभावशाली ढंग से किया। प्रारंभ में प्रतिभा श्रीवास्तव ने वाणी वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को काव्यमय बना दिया।
इसके बाद आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में निर्मल श्रीवास्तव, सुभाष गुरुदेव, बेअदब लखनवी, तमाचा लखनवी, दीपिका, कुलदीप सिंह, सौरभ जैसवाल, योगी योगेश शुक्ल, शालिनी राय, प्रमोद श्रीवास्तव, राजीव वत्सल, रवि शंकर रवि, पारस श्रीवास्तव, अरविंद झा, जगत नारायण, विनोद शंकर शुक्ल, महेश चंद्र गुप्त, अनिता अरोड़ा, नेहा शिवम, श्रीश दीक्षित, डॉ रुद्रमणि, सुरभि सिंह, मनोज कुमार, वैरागी महाकाल, अच्युतानंद, रजनी राय, आलोक शंकर, गिरधर खरे, चंचल प्रतापगढ़ी, गोबर गणेश, अजय वर्मा तथा वीरपाल सिंह निश्छल ने अपने-अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सर्वेश अस्थाना ने सभी अतिथियों, कवियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

