आगरा, युवाओं की रचनात्मकता और पाक कला कौशल को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आज डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ‘टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशंस’ विभाग द्वारा ‘यंग मास्टर शेफ – फायरलेस एडिशन 2026’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस अनूठी प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
बिना आग के स्वाद का जादू
प्रतियोगिता की मुख्य विशेषता ‘फायरलेस कुकिंग’ (बिना आग के भोजन बनाना) रही। प्रतिभागियों ने बिना गैस या चूल्हे के इस्तेमाल के न केवल स्वास्थ्यवर्धक, बल्कि देखने में भी बेहद आकर्षक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर निर्णायकों को आश्चर्यचकित कर दिया। आयोजन में 15 से 22 वर्ष की आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
अध्यक्ष का संदेश:
स्वास्थ्य और सृजन का संगम संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पोषण और शुद्धता का महत्व बढ़ गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बिना आग के स्वास्थ्यवर्धक और रचनात्मक व्यंजन बनाने की कला के प्रति प्रोत्साहित करना है। हम चाहते हैं कि विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि उनमें नवाचार (Innovation) और जीवन कौशल का भी विकास हो।
संस्थान के महानिदेशक श्री अक्षय सिंह ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कहीं।

प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण
विविध व्यंजन: प्रतिभागियों ने सलाद, सैंडविच, शेक्स, डेसर्ट और फ्यूजन फूड की विस्तृत श्रृंखला पेश की।
निर्णायक मापदंड: व्यंजनों का मूल्यांकन स्वाद, स्वच्छता, प्रस्तुतीकरण (Presentation) और पोषण मूल्य के आधार पर किया गया।
युवा उत्साह: 15-22 वर्ष के युवाओं में अपनी पाक कला को पेशेवर स्तर पर ले जाने का गजब का जुनून देखने को मिला।
हॉस्पिटैलिटी विभाग की पहल
टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशंस विभाग के प्रमुख ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से छात्रों को होटल प्रबंधन और पर्यटन क्षेत्र की बारीकियों को समझने में मदद मिलती है। आयोजन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडल में इनकी रही भूमिका:
होलीडेइन के एक्सीक्यूटिव सेफ रोहित चौहान, होटल होलीडेइन के एफ एण्ड बी मैनेजर राहुल कुमार सिंह, कोर्टयाड मैरियट के एक्सीक्यूटिव सेफ उत्पल डे एवं एमकेओपी के फाउण्डर वेद पाल धर, होटल जेपी पैलेस के सेफ हिम्मत सिंह सिकरवार ने प्रतिभागियों के पाक कला को परखा एवं प्रोत्साहित किया।

ये रहे विजेता:
प्रथम पुरस्कार सिदकप्रीत एवं अथर्व
द्वितीय पुरस्कार निष्ठा चौधरी एवं निधि परिहार
तृतीय पुरस्कार पलक एवं अदिति ने प्राप्त किया।
वहीं सेफ चाइस अवार्ड में सेफ रोहित चौहान अवार्ड रिया माहेश्वरी व फिका, सेफ राहुल कुमार अवार्ड लक्षिता गुप्ता व वैश्नवी, सेफ उत्पल डे अवार्ड रिषी कौशिक व तरुण कुमार, सेफ वेदपाल धर अवार्ड पारुल वार्ष्णेय, सेफ हिम्मत सिकरवार अवार्ड गीताशुं व करिश्मा ने प्राप्त किया।
संस्थान के अकादमिक निदेशक डॉ विक्रांत शास्त्री ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया, प्रतियोगिता के कार्डीनेटर हिमांशु आर्या ने पूरे कार्यक्रम को बहुत शानदार तरीके से समन्वित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सिमरन विज ने किया। इस अवसर पर
सभी डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक शिक्षिकाएं सहित का समस्त स्टाफ, गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

