आगरा। संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण संस्थान, आगरा में आज प्रांतीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ, जिला इकाई आगरा का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।चुनाव परिणाम के अनुसार श्रीमती प्रीति सिंह को अध्यक्ष, डॉ. विजेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती कंचनमाला को उपाध्यक्ष, सतीश यादव को जिला मंत्री, विपिन बिहारी मिश्र को उप मंत्री, ललित मोहन को संयुक्त सचिव, पंकज जायसवाल को संगठन मंत्री, रजनेश को कोषाध्यक्ष तथा अनिल सतसंगी को संरक्षक चुना गया।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी डॉ. जितेंद्र लवानिया (जिला कुष्ठ अधिकारी) ने नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगी और जन जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाएगी।

