आगरा। मुख्य विकास अधिकारी आगरा की अध्यक्षता में दिनांक 05 दिसंबर 2025 को विकास भवन में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने के० जी० बी० बी० तथा पी० एम० श्री विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं गति पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएँ।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित निपुण परीक्षा की तिथि से पूर्व सभी विद्यालयों में परीक्षा की तैयारियाँ पूरी कर ली जाएँ, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने सेवा प्रदाता के माध्यम से डी० पी० ओ० और बी० आर० सी० स्तर पर रिक्त पदों की चयन प्रक्रिया दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे विभागीय कार्यों की गति को और प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक में संबंधित अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की।

