आगरा। आम आदमी पार्टी के सांसद Sanjay Singh के नेतृत्व में ब्रज प्रांत में आगरा से हाथरस होते हुए मथुरा तक प्रस्तावित पदयात्रा का आज शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से मुलाकात कर उनके मुद्दों को सुनने और उन्हें प्रमुखता से उठाने की बात कही।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर महान क्रांतिकारियों Chandrashekhar Azad और Bhagat Singh की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद किदवई पार्क में एक जनसभा का आयोजन हुआ, जहां से “गरीबों को न्याय दो और बेरोजगारों को रोजगार दो” के नारे के साथ पदयात्रा को आगे बढ़ाया गया।
सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने महंगाई, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दों पर केंद्र और राज्य की Bharatiya Janata Party सरकार की नीतियों को विफल बताते हुए परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को गुमराह कर रही है और वर्ष 2027 के चुनाव में बदलाव की आवश्यकता है।

उन्होंने बढ़ते टैक्स और घटती सुविधाओं पर तंज कसते हुए कहा कि जहां एक ओर सरकार गैस सिलेंडर की आपूर्ति में विफल है, वहीं दूसरी ओर अव्यावहारिक दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते बदलाव नहीं किया गया तो आने वाले समय में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
इस अवसर पर पदयात्रा में दिलीप बंसल, कपिल बाजपेई, रामसेवक धाकरे, पंकज अवाना, नीलम यादव, सभाजीत सिंह, विनय पटेल, गोपाल शर्मा, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, प्रांजल भारद्वाज, रवि गोयल, बिट्टू पंडित, तरुण भार्गव, रितिक सिंह, रानू निगम, मुरली बाबा, श्रुति सिंह, रानी कुमारी, मीना, विक्रम सिकरवार, केशव, दीनदयाल बघेल, भीम यादव, अश्वनी शर्मा, रमजान अब्बास, आसिफ नवाब, डॉ. बी खान, शानू मोहम्मद, सलमान, इरफान सैफी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, सुनील निषाद, अनिल शर्मा, अरविंद ठाकरे, हरिराम, गौरव बघेल, आलोक दीक्षित, जेके गुप्ता, गौरव अरोड़ा, गोलू, अभय मेहरा, अनमोल बंसल, दीपक केन, विशाल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं अन्य जिलों से आए समर्थक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पार्टी नेताओं ने कहा कि यह पदयात्रा जनता के मुद्दों को लेकर एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेगी और आने वाले समय में इसके माध्यम से प्रदेशभर में जन जागरूकता अभियान चलाया

