आगरा। आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में आज दो दिवसीय “माँ साधना अंतर विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता” का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रीना सिंह (पूर्व कप्तान, भारतीय कार्फ बॉल टीम) द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री पवन सिंह (खो-खो जिला सचिव) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों का स्वागत आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन श्री अभिनव शर्मा एवं डॉ. ऋचा शर्मा ने किया। उद्घाटन अवसर पर श्रीमती रीना सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डी. एस. वर्मा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती ऋचा चौधरी एवं एकता वर्मा द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में आगरा के विभिन्न क्षेत्रों से 15 बालक वर्ग एवं 12 बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया।

सेमीफाइनल में पहुँचने वाली टीमें इस प्रकार रहीं—
बालक वर्ग: APS अरतौनी, सेंट फ्रांसिस, NIS, बी. डी. कॉन्वेंट
बालिका वर्ग: APS अरतौनी, सेंट फ्रांसिस, लाइफलाइन, NIS
टूर्नामेंट को सफल बनाने में अमित चौधरी, मनोज चौधरी, संदीप चौधरी, दिनेश सिंह, माधव, के. पी. शर्मा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले तथा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल दिनांक 23 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

