आगरा में मकान मालिकों के लिए सुनहरा अवसर
उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति—2025 से अधिक से अधिक लोग हों लाभान्वित : जयवीर सिंह
आगरा, उत्तर प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ आवासीय सुविधाओं की मांग भी लगातार बढ़ रही है। विशेष रूप से आगरा और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए आय का एक नया अवसर सामने आया है। अब लोग अपने घर के अतिरिक्त कमरों को पर्यटकों को उपलब्ध कराकर अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सरकार ने “उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति—2025” लागू की है, जिसके अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रखी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।
बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति क्या है?
यदि आपके घर में अतिरिक्त कमरे उपलब्ध हैं, तो आप उन्हें पर्यटकों को किराए पर देकर आय का स्रोत बना सकते हैं। इस नीति के तहत सरकार न केवल पंजीकरण की सुविधा देती है, बल्कि प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार और अन्य रियायतें भी उपलब्ध कराती है।
नीति के अंतर्गत पात्र इकाइयाँ
🔹 शहरी होमस्टे
ऐसे आवासीय भवन, जिनमें भूस्वामी स्वयं निवास करता हो और उसके पास अतिरिक्त कमरे उपलब्ध हों।
अधिकतम 6 कमरे
कुल 12 बेड की व्यवस्था
🔹 बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B)
ऐसे आवासीय भवन, जिनमें भूस्वामी स्वयं निवास नहीं करता हो।
1 से 6 कमरे (अधिकतम 12 बेड)
एक केयरटेकर रखना अनिवार्य होगा
🔹 ग्रामीण होमस्टे
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित ऐसे मकान, जिनमें भूस्वामी स्वयं निवास करता हो और अतिरिक्त कमरे उपलब्ध हों।
अधिकतम 6 कमरे (कुल 12 बेड)
मुख्य लाभ
परिवार के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत
बिजली, जलकर, गृहकर और सीवर कर आवासीय दरों पर
प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल पर सब्सिडी
कांशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान द्वारा 8 सहायक कर्मचारियों को निःशुल्क प्रशिक्षण
पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रचार-प्रसार
पंजीकरण प्रणाली
बी एंड बी एवं होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है। नई और पहले से संचालित दोनों प्रकार की इकाइयाँ निर्धारित पोर्टल पर जाकर आसानी से पंजीकरण करा सकती हैं।
पंजीकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल:
👉 https://up-tourismportal.in/application/bnb/login�

