नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के 10 दिन से अधिक समय बाद आज राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने की संभावना है। कांग्रेस आज दोपहर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) मुख्यालय में होने वाली विधायक दल की बैठक में अपने नेता के नाम की घोषणा कर सकती है।
Kerala Pradesh Congress Committee के अध्यक्ष Sunny Joseph ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक 14 मई को दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें नवनिर्वाचित विधायक शामिल होंगे।
दरअसल, कांग्रेस आलाकमान पिछले कई दिनों से राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लगातार मंथन कर रहा था। नई दिल्ली में Mallikarjun Kharge के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में Rahul Gandhi समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव Jairam Ramesh ने संकेत दिए कि मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान गुरुवार को किया जा सकता है।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले United Democratic Front (यूडीएफ) ने विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है। हालांकि पार्टी के भीतर विभिन्न गुटों की सक्रियता और समर्थकों के दबाव के चलते मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनने में देरी हुई।
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में K. C. Venugopal, V. D. Satheesan और वरिष्ठ नेता Ramesh Chennithala के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
अब सभी की नजरें आज होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं, जहां केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

