तेहरान/मशहद। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है। सरकारी सूत्रों के अनुसार उन्हें पवित्र शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। हालांकि अंतिम संस्कार की सटीक दिन और तारीख का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है कि दफन की रस्म इमाम रज़ा के रौज़े के निकट अदा की जा सकती है, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जा रहे हैं और देशभर में आधिकारिक शोक की अवधि घोषित की जा सकती है।
ईरान की राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व संरचना में खामेनेई की अहम भूमिका रही है। उनके इंतकाल के बाद उत्तराधिकार और सत्ता हस्तांतरण को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सरकार ने अवाम से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार करें।

