आगरा में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मशहूर टीचर और यूट्यूबर खान सर ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। उनके पहुंचते ही परिसर में मौजूद पर्यटकों और छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
खान सर को देखते ही लोग उनके करीब पहुंचने लगे और सेल्फी व वीडियो बनाने की होड़ लग गई। कुछ ही देर में भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा कर्मियों को व्यवस्था संभालनी पड़ी और लोगों को नियंत्रित करना पड़ा।
हालांकि, पूरे समय माहौल शांतिपूर्ण बना रहा और किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई। इस दौरान खान सर ने सुरक्षा कर्मियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं, जिससे वहां मौजूद लोगों में और उत्साह देखने को मिला।

