सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर कन्नौज में कुर्मी समाज का शक्ति प्रदर्शन
कन्नौज: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर कन्नौज सदर में कुर्मी समाज द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कुर्मी समाज के प्रभावशाली व्यक्तित्व डॉ. सुनील दिवाकर ने कहा कि कुर्मी समाज ने यह ठान लिया है कि साल 2027 में श्री अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है।

यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के कुर्मी समाज के वरिष्ठ नेता श्री राकेश कटियार के निजी हाल में आयोजित हुआ, जिसमें उपेक्षित वर्ग महासंघ के संयोजक श्री अनिल कटियार, श्री श्याम बाबू यादव और श्री नीलेश कन्नौजिया के प्रयासों से बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम बाबू कन्नौजिया ने की।
इस अवसर पर कन्नौज सदर के पूर्व विधायक श्री कल्याण सिंह दोहरे, श्री अवधेश कुशवाह, श्री संगीत कटियार, जलालाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री रजनीकांत यादव, श्री श्याम सिंह यादव, श्री नेम सिंह यादव, श्री दरोगा कटियार, श्री सियाराम दोहरे, श्री सी.पी. सिंह, पूर्व सीएमओ डॉ. ए.बी. गौतम, श्रीमती निशा कन्नौजिया सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
सभी नेताओं ने सरदार पटेल जी के आदर्शों को नमन करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा ही समानता और न्याय का प्रतीक है। उपस्थित कुर्मी समाज के प्रतिनिधियों ने एकस्वर में घोषणा की —
“अबकी बार पीडीए सरकार — जय अखिलेश, तय अखिलेश!”
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एकजुटता, सामाजिक न्याय और किसान हितों को लेकर सपा सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
#KumriSamaj #SardarPatelJayanti #AkhileshYadav #SamajwadiParty #KannaujNews #TimesOfTAJ

