संवाद -विनोद मिश्रा
बांदा। स्वर्गीय सुरेशचंद्र गुप्ता मेमोरियल प्रेस क्लब के भवन में सफाई, रंगाई पुताई एवं अनुरक्षण का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण प्रेस क्लब का भवन लगभग एक माह तक बंद रहेगा।
क्लब के महामंत्री विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रेस क्लब भवन के सुंदरीकरण का कार्य क्लब के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता के निर्देशन व मार्गदर्शन पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों और विभिन्न पत्रकार संगठनों के मीटिंग व अन्य कार्यक्रमों के लिए सदैव सुलभ रहने वाले प्रेस क्लब के भवन में अनुरक्षण कार्य के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद है।
महामंत्री ने अपील की है कि अगर किसी पत्रकार संगठन को कोई कार्यक्रम आयोजित करना हो तो वे उनसे सम्पर्क कर लें ताकि उन्हें वैकल्पिक स्थान मुहय्या कराने में मदद की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग गिरोह बनाकर स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता मेमोरियल प्रेस क्लब के नाम पर अधिकारियों, बालू खदान संचालकों और राजनीतिज्ञ व्यक्तिओं आदि से रुपया वसूलने का घृणित कार्य कर रहे हैं। अगर ऐसे जालसाज व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा किसी से धन की मांग की जाती है तो कृपया पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और स्वर्गीय सुरेशचंद्र मेमोरियल प्रेस क्लब बाँदा के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता या महामंत्री विनोद कुमार मिश्रा को जानकारी दें।

