कासगंज। कस्बा सहावर में श्री रामलीला मंचन के तहत भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार ने किया।

रामलीला कमेटी द्वारा नाजीबा खान जीनत और नाशी खान को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया, वहीं नाशी खान ने रामलीला कमेटी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शोभा यात्रा गंज रोड स्थित बड़ी माता मंदिर से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक चौराहा, बड़ा बाजार, सोरों रोड मोहल्ला काजी, मैन चौराहा, रेलवे रोड आदि मार्गों से होते हुए रामलीला मंच पर पहुंची। वहां आरती और तिलक के बाद रामलीला का समापन किया गया।
इस शुभ अवसर पर रामलीला कमेटी के सदस्य अनिल गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, सचिन गुप्ता, नवीन वार्ष्णेय, आमोद सक्सेना, सोनू, अमित गुप्ता, राम मिश्र, अशोक गुप्ता, आकाश गुप्ता, ब्रजेश मिश्रा, विवेक पांडे, सुधीर रावत, मुकुल, अजय वर्मा, शिशुपाल वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, अर्पित मिश्रा, आशु, सभासद राकेश कुमार वार्ष्णेय, रामकिशोर वार्ष्णेय, मोहम्मद हनीफ, मुशीर अहमद, सुमित कुमार, फैसल खान, मोहम्मद हाशिम आदि उपस्थित रहे।
#सहावर #रामलीला #राजगद्दी_शोभायात्रा #कासगंज #भगवान_श्रीराम #नाशी_खान #नजीबा_खान_जीनत #शिव_कुमार #धार्मिक_समारोह

