संवाद।। मुहम्मद आदिल
लखनऊ | Times of TAJ
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 18 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं। जारी सूची में प्रशासन, प्रवर्तन और प्राविधिक—तीनों इकाइयों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल के तहत लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, मेरठ और सहारनपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों की कमान बदली गई है। माना जा रहा है कि यह कदम परिवहन व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात नियमों के सख्त अनुपालन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया है।
विशेष रूप से लखनऊ में यातायात नियमों के उल्लंघन और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए आलोक कुमार यादव को एआरटीओ (प्रवर्तन) के पद पर नियुक्त किया गया है।
🔹 तबादला किए गए अधिकारी
चम्पा लाल — ARTO (प्रशासन), सिद्धार्थ नगर
अशोक कुमार श्रीवास्तव — ARTO (प्रशासन), गाजियाबाद
कौशल कुमार सिंह — ARTO (प्रशासन), सोनभद्र
हरिओम — ARTO (प्रवर्तन), बदायूँ
वैभव सोती — ARTO (प्रवर्तन), द्वितीय दल, बरेली
आलोक कुमार यादव — ARTO (प्रवर्तन), द्वितीय दल, लखनऊ
सतेन्द्र कुमार सिंह — ARTO (प्रवर्तन), द्वितीय दल, मथुरा
मानवेन्द्र प्रताप सिंह — ARTO (प्रशासन), सहारनपुर
विन्ध्यांचल कुमार — ARTO (प्रवर्तन), प्रथम दल, कानपुर
विनय कुमार सिंह — ARTO (प्रशासन), आगरा
कृष्ण कुमार यादव — ARTO (प्रशासन), फर्रुखाबाद
उमेश चन्द्र कटियार — ARTO (प्रवर्तन), रायबरेली
गुलाब चन्द्र — ARTO (प्रवर्तन), द्वितीय दल, अयोध्या
देवदत्त कुमार — ARTO (प्राविधिक), मेरठ
विपिन कुमार — ARTO (प्रवर्तन), बागपत
हरिओम — ARTO (प्रवर्तन), द्वितीय दल, शाहजहाँपुर
प्रतीक मिश्रा — ARTO (प्रवर्तन), द्वितीय दल, फतेहपुर
नीतू शर्मा — ARTO (प्रवर्तन), द्वितीय दल, बुलंदशहर
🔹 विभाग का उद्देश्य
परिवहन विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी, सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और अवैध संचालन, ओवरलोडिंग व यातायात उल्लंघनों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सकेगा।

