मनोरम ग्रुप के नए शोरूम का उद्घाटन, बजाज चेतक सी 25 की भव्य लॉन्चिंग
थ्री व्हीलर ऑटो की दुनिया में धाक जमाने के बाद अब मनोरम ग्रुप टू व्हीलर सेल में भी
आगरा। बजाज ऑटो लिमिटेड के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड चेतक के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मनोरम ग्रुप ने बोदला शाहगंज रोड पर अपने नए चेतक शोरूम का उद्घाटन किया। इसी अवसर पर बजाज का बिल्कुल नया चेतक सी 25 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी लॉन्च किया गया।
नए शोरूम का उद्घाटन एवं चेतक सी 25 का अनावरण चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग परिषद अध्यक्ष पूरन डावर, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विदिशा सिंह, आरटीओ ई अखिलेश द्विवेदी, सर्कल हेड, चेतक नॉर्थ एंड ईस्ट – मनप्रीत बिंद्रा, मनोरम ग्रुप के एमडी राम मोहन कपूर, डायरेक्टर गौरव कपूर और अनुराग जैन द्वारा किया गया।
डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विदिशा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिक वाहन पॉलिसी का उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित और सतत परिवहन को बढ़ावा देना है। इस नीति के माध्यम से न केवल प्रदूषण को कम करने पर फोकस किया गया है, बल्कि नागरिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न सुविधाएं और प्रोत्साहन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चेतक सी 25 जैसे विश्वसनीय और किफायती इलेक्ट्रिक वाहन शहरी परिवहन को बेहतर बनाने के साथ-साथ भविष्य की स्मार्ट मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
एमडी राम मोहन कपूर ने बताया कि मनोरम ग्रुप विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देता आया है और इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में चेतक जैसे भरोसेमंद ब्रांड के साथ जुड़ना इसी सोच का हिस्सा है।
डायरेक्टर गौरव कपूर और अनुराग जैन ने बताया कि चेतक सी 25 चेतक पोर्टफोलियो का एक यंग और स्लीक एडिशन है, जिसे खासतौर पर रोज़मर्रा की शहरी आवाजाही को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह मॉडल चेतक की पहचान रही मजबूती, टिकाऊपन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस को बनाए रखते हुए एक कॉम्पैक्ट और मॉडर्न राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।
सर्कल हेड, चेतक नॉर्थ एंड ईस्ट – मनप्रीत बिंद्रा ने चेतक सी 25 की विशेषता बताते हुए कहा कि
2.5 kWh बैटरी से लैस चेतक सी 25 एक बार चार्ज करने पर 113 किमी तक की रेंज, 55 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड और मात्र 2.25 घंटे में 80 प्रतिशत चार्जिंग की सुविधा देता है। 25 लीटर का बूट स्पेस, हिल होल्ड असिस्ट, गाइड-मी-होम फीचर और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स इसे रोज़मर्रा के उपयोग के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
नया चेतक सी 25, 81100 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है। चेतक 35 और 30 सीरीज़ के साथ मिलकर सी 25 ऐसा पोर्टफोलियो तैयार करता है, जिसमें अब हर तरह की शहरी आवाजाही की जरूरत के लिए एक उपयुक्त चेतक मौजूद है।

