ऑल इंडिया इत्तिहाद-ए-मुस्लिमीन के पूर्व सांसद प्रत्याशी मिर्ज़ा मुकर्रम अपने साथियों तैय्यब खान और फ़ैज़ सैफ़ी के साथ फतेहपुर सीकरी स्थित दरगाह हज़रत शेख सलीम चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह पहुंचे।
उन्होंने हज़रत शेख सलीम चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के सज्जादानशीन हज़रत पीरज़ादा रईस मियां चिश्ती के इंतकाल पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने उनकी क़ब्र पर गुलपोशी कर उन्हें ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया और दुआ-ए-मग़फ़िरत की।
इस दौरान उन्होंने मरहूम के पुत्र अरशद मियां से मुलाकात कर उन्हें ताज़ियत पेश की तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

