आगरा, थाना पर्यटन कमिश्नरेट आगरा की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति पेज 5.0 के तहत बलिया से ताजमहल भ्रमण पर आई बालिकाओं को सुरक्षा और सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की।
इस अभियान के अंतर्गत छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, जिनमें शामिल हैं:
-
112 – पुलिस एमरजेंसी नंबर
-
102 / 108 – एंबुलेंस सेवा
-
1090 – महिला हेल्पलाइन नंबर
-
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर
-
1076 – मुख्यमंत्री पोर्टल
-
1930 – साइबर हेल्पलाइन नंबर
मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को समझाया कि यात्रा के दौरान इन नंबरों का इस्तेमाल किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए किया जा सकता है।
थाना पर्यटन कमिश्नरेट आगरा के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभियान युवाओं और बालिकाओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं और इसे नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।

