आगरा, सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही एक बस सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 42 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आगरा से शहर कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष बशीर उल हक़ रॉकी ने गहरा दुख व्यक्त किया।
बशीर उल हक़ रॉकी ने कहा, “इस भीषण दुर्घटना की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं। इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और समर्थन दिया जाना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि सरकार और संबंधित विभागों को इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने सभी से अपील की कि वे मृतक परिवारों के साथ खड़े रहें और उन्हें आवश्यक सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करें।

