सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 42 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की जान चली गई। हादसे के बाद हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गहरा दुख व्यक्त किया।
ओवैसी ने कहा कि उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के उप प्रमुख अबू माथेन जॉर्ज से संपर्क किया और हैदराबाद की दो ट्रैवल एजेंसियों से भी यात्रियों का विवरण साझा किया। उन्होंने केंद्र सरकार और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से आग्रह किया कि शवों को भारत वापस लाया जाए और घायल यात्रियों को तुरंत उचित चिकित्सा सहायता मिले।
ओवैसी ने एएनआई से बातचीत में कहा, “मक्का से मदीना जा रही बस में 42 यात्री सवार थे। हमने रियाद दूतावास और विदेश सचिव के साथ सभी विवरण साझा कर दिए हैं।”
घटना के बाद भारतीय दूतावास और संबंधित एजेंसियां राहत कार्य और यात्रियों की सहायता में जुट गई हैं।
#TimesOfTAJ #सऊदी_बस_दुर्घटना #उमराह #असदुद्दीन_ओवैसी #BreakingNews

