नई दिल्ली: ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अल्लामा बुनई हसनी ने मोहतरम मुफ्ती खालिद आज़म हैदरी को नेशनल वाइस प्रेसिडेंट (National Vice President) के पद पर मनोनीत किया है।
यह मनोनयन संगठन के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से किया गया, जिसे बोर्ड की मजबूती और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुफ्ती खालिद आज़म हैदरी अपनी इल्मी खिदमात, सामाजिक सक्रियता और दीन-ओ-मिल्लत के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनके इस मनोनयन पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक वर्गों में खुशी का माहौल है और उन्हें मुबारकबाद दी जा रही है।

