लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आ रहा है। वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी 15 फरवरी को औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ कई पूर्व विधायक भी सपा में शामिल होंगे।
गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद से उनके सपा में जाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब 15 फरवरी को उनके शामिल होने की तिथि तय कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसे आगामी चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
जानकारी यह भी मिल रही है कि अपना दल (S) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ अन्य प्रमुख नेता भी उसी दिन सपा का दामन थाम सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन शामिलियों से प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

