पटना: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बिहार के पूर्व राज्यपाल डॉ. निखिल कुमार से उनके पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अविनाश पांडे ने डॉ. कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, कांग्रेस संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। अविनाश पांडे ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के जुड़ाव के बल पर आगामी चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनेगा।
बैठक में यह भी सहमति बनी कि युवा और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को और बढ़ाया जाए, ताकि संगठन की जड़ें गांव-गांव तक मजबूत हों।
अविनाश पांडे की यह मुलाकात कांग्रेस संगठन के भीतर संवाद, अनुभव और नेतृत्व के समन्वय का प्रतीक मानी जा रही है।#कांग्रेस_के_संकल्प_के_साथ
#बिहार_है_तैयार
#अविनाश_पांडे

