आगरा। पक्की सराय, ताजगंज के निवासी कासिम ने अपने 4 माह के पुत्र अनस के साथ केपी हॉस्पिटल, पुराना रघुनाथ सिनेमा हाल, थाना हरिपर्वत, आगरा में हुई लापरवाही के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है।
कासिम ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को उनके बेटे को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. देवेश प्रताप सिंह द्वारा इलाज शुरू किया गया, जिसमें एडमिशन और वेलिटेंडर पर रखने के लिए 20 हजार रुपये जमा कराए गए। 9 दिन तक बच्चे का उपचार चलने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ और कई जांचें कराई गई, जिनके लिए लगातार अतिरिक्त शुल्क लिया गया।
कासिम ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ ने बच्चे से मिलने का समय सीमित किया और एडमिशन के दौरान अतिरिक्त दबाव बनाया। जब उन्होंने बच्चे की गंभीर स्थिति पर दूसरी चिकित्सक से सलाह ली, तो पता चला कि पहले इलाज में लापरवाही हुई थी। इसके बावजूद अस्पताल ने बच्चे को पुनः एडमिट करने से मना कर दिया और पुलिस की मदद लेकर अभिभावक से साइन कराने को मजबूर किया गया।
कासिम ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि अस्पताल और संबंधित चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनके मासूम बेटे का उचित और सुरक्षित इलाज सुनिश्चित किया जाए।
#AgraNews
#KP_Hospital
#ChildCareAlert
#MedicalNegligence
#HealthSafety
#UPNews
#TimesOfTAJ
#ParentsRights
#HospitalAwareness
#JusticeForAnas

