लखनऊ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेता श्री अमरनाथ अग्रवाल का आज निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कांग्रेस परिवार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
श्री अमरनाथ अग्रवाल लंबे समय तक पार्टी के संगठन, संघर्ष और जनसरोकार की राजनीति से जुड़े रहे। उन्हें एक सौम्य, सरल व्यक्तित्व, विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध और जमीनी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक के रूप में जाना जाता था।
न्याय योद्धा अयाज़ खान अच्छू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा—
“अमरनाथ अग्रवाल जी का जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।”
कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
#AmarnathAgrawal
#CongressFamily
#UPCongress
#PoliticalNews
#Tribute
#Condolences
#TimesOfTAJ
#AyazKhanAchhu
#RIP

