-
शूरा खान ने 5 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया
-
सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई
मुंबई: सलमान खान के परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। उनके छोटे भाई अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान माता-पिता बने हैं। शूरा खान ने 5 अक्टूबर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक, शूरा खान 4 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
इस खुशी के मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड स्टार्स ने अरबाज और शूरा को बधाईयाँ दी हैं।
अरबाज और शूरा की शादी
अरबाज खान और शूरा खान ने 2023 में शादी की थी। अब शादी को दो साल होने से पहले ही उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। यह अरबाज के लिए दूसरी बार पिता बनने का अनुभव है।
गोदभराई समारोह में सितारों का जमावड़ा
कुछ दिन पहले शूरा खान की गोदभराई समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में पूरा खान परिवार शामिल हुआ और कई बॉलीवुड तथा टीवी स्टार्स ने भी शिरकत की। शूरा खान ने इस अवसर पर पीले रंग की लॉन्ग ड्रेस पहनकर अपनी बेबी बंप फ्लॉन्ट की।
गौरतलब है कि शूरा खान बॉलीवुड की प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट हैं और उनकी पहली मुलाकात अरबाज से पटना के सेट पर हुई थी।

