आगरा। समाजवादी पार्टी की सहयोगी इकाई समाजवादी किन्नर सभा में संगठन विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रिय योगदान को देखते हुए अफसाना को समाजवादी किन्नर सभा का महानगर अध्यक्ष (आगरा, उत्तर प्रदेश) मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष किन्नर सभा पायल सिंह द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और प्रदेश भर में कर्मठ एवं समर्पित लोगों को संगठन से जोड़ें। साथ ही, पार्टी को मजबूत बनाने तथा उसकी नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।
पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि अफसाना सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी और अपनी निष्ठा व परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की उपलब्धियों और कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करेंगी।
गौरतलब है कि अफसाना, श्रीमती पदमा की पुत्री हैं और शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा की निवासी हैं। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

