नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन विधेयक लोकसभा में पास नहीं हो सका। सरकार इसे सदन से मंजूरी दिलाने में असफल रही।
इस विधेयक में संसद की कुल 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान किया गया था। बिल पर करीब 21 घंटे तक लंबी चर्चा के बाद मतदान कराया गया।
वोटिंग के दौरान लोकसभा में मौजूद 528 सांसदों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 298 ने बिल के पक्ष में जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में वोट डाले।
बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी था। 528 का दो-तिहाई आंकड़ा 352 होता है, लेकिन पक्ष में केवल 298 वोट मिलने के कारण यह विधेयक 54 वोट से गिर गया।
गौरतलब है कि लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं, लेकिन वर्तमान में 3 सीटें खाली होने के कारण प्रभावी सदस्य संख्या 540 है।

