बरेली। आला हज़रत परिवार से ताल्लुक़ रखने वाली निदा खान ने एक वीडियो बयान जारी कर हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने मौलाना तौक़ीर रज़ा खान के समर्थकों पर धमकी देने और डराने-धमकाने का सीधा आरोप लगाया है।
निदा खान के मुताबिक़, 26 सितंबर को हुई झड़प के बाद से उन्हें लगातार फ़ोन कॉल्स, मैसेज और सोशल मीडिया पर धमकियाँ मिल रही हैं। उन्होंने कहा,
“जो तौंकीर मियां ने किया, वही अब मेरे साथ हो रहा है।”
निदा का कहना है कि इन धमकियों ने उनकी जान को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी उन्हीं लोगों की होगी जो उन्हें डराने-धमकाने में लगे हैं।
इस बीच, निदा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं — कुछ उनके समर्थन में तो कुछ विरोध में।

