आगरा | बाह विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। क्षेत्र की प्रमुख सड़क बाह-ऊदी मार्ग के चौड़ीकरण को मंज़ूरी मिल गई है। इस परियोजना पर करीब ₹34 करोड़ की लागत से कार्य किया जाएगा।
आगरा के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि इस मार्ग को चौड़ा करने से न केवल बाह क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुचारु होगी, बल्कि ग्रामीण अंचलों को भी बेहतर संपर्क मार्ग मिलेंगे।
सांसद चाहर ने कहा कि इससे आगरा, बाह और बटेश्वर जैसे ऐतिहासिक व धार्मिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच और अधिक आसान हो जाएगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी।
उन्होंने बताया कि यह सब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे निरंतर विकास कार्यों का परिणाम है।
सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
“जनता की सुविधा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार का यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।”
#AgraDevelopment #BahaUdiRoad #RajkumarChahar #YogiAdityanath #UPTourism #BateshwarTemple #AgraNews #InfrastructureUP

