नई दिल्ली: 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में हॉलीवुड की फिल्म ‘One Battle After Another’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कुल 6 पुरस्कार अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
वहीं फिल्म ‘Sinners’ के लिए मशहूर अभिनेता Michael B. Jordan को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला, जबकि ‘Hamnet’ के लिए Jessie Buckley को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया।
निर्देशक Ryan Coogler की फिल्म ‘Sinners’ ने कुल चार अवॉर्ड जीते, जबकि Guillermo del Toro की फिल्म ‘Frankenstein’ ने भी तीन पुरस्कार अपने नाम किए।
इसके अलावा ‘One Battle After Another’ के लिए Sean Penn को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और ‘Weapons’ के लिए Amy Madigan को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुना गया।
ऑस्कर मंच पर दिखी भारत की झलक
इस भव्य समारोह में भारत की मौजूदगी भी खास रही। अंतरराष्ट्रीय स्टार Priyanka Chopra Jonas ने ऑस्कर विजेता Javier Bardem के साथ मिलकर सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया।
यह प्रतिष्ठित समारोह डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया, जहां दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।

