आगरा। कमिश्नरेट आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 20.02.2026 को थाना एत्मादपुर पुलिस टीम चेकिंग/गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नवलपुर के बाहर कच्चे रास्ते पर फसल की आड़ में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से:
₹3,750/- नगद
52 ताश के पत्ते
बरामदगी के आधार पर थाना एत्मादपुर में मु0अ0सं0 52/2026 धारा 13 जी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मोनू उर्फ साहिल पुत्र फिरोज खान उर्फ रोशनलाल, निवासी ग्राम नवलपुर
राजेश पुत्र कैलाशी, निवासी ग्राम नवलपुर
प्रशान्त उर्फ छोटू पुत्र प्रेमचन्द्र, निवासी ग्राम नवलपुर
इंसार पुत्र सौरम खां, निवासी ग्राम नवलपुर
शैलेन्द्र कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र, निवासी ग्राम नवलपुर
सभी अभियुक्त थाना एत्मादपुर, आगरा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विपिन कुमार (चौकी प्रभारी हाइवे), उ0नि0 प्रांजुल कटियार, उ0नि0 शिवमंगल सिंह, उ0नि0 अर्जुन कनौजिया, उ0नि0 दीपक खोखर सहित हेड कांस्टेबल हरवेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

