आगरा।आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी अंबरीश पाल सिंह (किला आवागढ़) के पक्ष में चुनावी माहौल लगातार मजबूत होता दिखाई दे रहा है। औरैया एवं इटावा जनपद में चलाए गए उनके व्यापक जनसंपर्क अभियान को शिक्षकों, प्राध्यापकों और स्नातक मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
अपने जनसंपर्क अभियान के तहत नगर पालिका इंटर कॉलेज, तिलक महाविद्यालय, जनता महाविद्यालय तथा जनता कॉलेज सहित कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर अंबरीश पाल सिंह ने शिक्षकों एवं स्नातक मतदाताओं से संवाद स्थापित किया और समर्थन की अपील की।

इस दौरान शिक्षकों और युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, सेवा सुरक्षा तथा कार्य परिस्थितियों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। इस अवसर पर अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों का संघर्ष और स्नातकों की पीड़ा वर्षों से संस्थानों की सीमाओं तक सीमित रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि इन मुद्दों को मजबूती के साथ विधान परिषद तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों और स्नातकों के विश्वास, सम्मान और अधिकारों को नई शक्ति देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका प्रयास रहेगा कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हों तथा समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उनके संबोधन को उपस्थित शिक्षकों एवं स्नातकों ने जोरदार समर्थन दिया। शिक्षकों ने बेहतर कार्य वातावरण, सेवा सुरक्षा तथा स्नातक युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख नीतियों और बेहतर कैरियर अवसरों की आवश्यकता पर बल दिया।
औरैया एवं इटावा के स्नातक मतदाताओं ने विश्वास जताते हुए कहा कि अंबरीश पाल सिंह शिक्षा जगत और स्नातक समाज की अपेक्षाओं पर खरे उतरने वाले ऐसे प्रतिनिधि हैं, जिनका नेतृत्व क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की नई दिशा तय करेगा।
इस अवसर पर प्रो. अरविन्द कुमार शर्मा, प्रो. अजय शर्मा, प्रो. रामबहादुर यादव, सुनील कुमार मिश्रा, प्रदीप दुबे, वीरेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. एम.पी. यादव, प्रो. नलिनी शुक्ला, प्रो. पी.के. राजपूत, प्रो. प्रकाश दुबे, प्रो. ललित गुप्ता, डॉ. योगेन्द्र धनगर, हरीश धनगर, प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. पंकज गुप्ता, प्रो. राजवीर सिंह, प्रो. अपूर्व विहारी लाल, प्रो. डी.एस. यादव तथा डॉ. राजेन्द्र चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविदों एवं स्नातक मतदाताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अंबरीश पाल सिंह के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

