आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप फेस-1, फेस-2 एवं फेस-3 के अंतर्गत आवंटन से अवशेष आवासीय भूखंडों के पंजीकरण का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगेन्द्र प्रताप द्वारा किया गया।

प्राधिकरण के अनुसार अटलपुरम टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में कुल 462 आवासीय भूखंड विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध हैं। इन भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवंटन प्रक्रिया 14 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।

योजना के अंतर्गत इच्छुक आवेदक आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के जनहित पोर्टल जनहित पोर्टल� तथा आगरा विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट� के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उपलब्ध भूखंडों का विवरण
ईडब्ल्यूएस श्रेणी (40 वर्गमीटर तक) – 19 भूखंड
एलआईजी श्रेणी (41 से 50 वर्गमीटर तक) – 12 भूखंड
एमआईजी-1 श्रेणी (51 से 75 वर्गमीटर तक) – 16 भूखंड
एमआईजी-3 श्रेणी (101 से 150 वर्गमीटर तक) – 46 भूखंड
एचआईजी श्रेणी (151 से 300 वर्गमीटर तक) – 198 भूखंड
सुपर एचआईजी श्रेणी (300 वर्गमीटर से अधिक) – 171 भूखंड
कुल उपलब्ध भूखंडों की संख्या 462 है।
ऑनलाइन आवेदन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए आवेदक हेल्पलाइन नंबर 0562-2510070 एवं 9084407890 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इच्छुक आवेदक प्राधिकरण कार्यालय स्थित जन सहायता केंद्र पर कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

