जालंधर(मजहर):* पंजाब कांग्रेस कमेटी जालंधर के प्रधान एवं पूर्व विधायक *राजेंद्र बेरी* ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए युवा समाजसेवी *समीर अल्वी* को कांग्रेस माइनॉरिटी सेल जालंधर शहरी का *जनरल सेक्रेटरी* नियुक्त किया। यह नियुक्ति आज कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई, जहां राजेंद्र बेरी ने समीर अल्वी को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर राजेंद्र बेरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मेहनती, ईमानदार और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समीर अल्वी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अल्पसंख्यक समाज तक मजबूती से पहुंचाने का काम करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
नियुक्ति मिलने के बाद समीर अल्वी ने कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस विश्वास को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता और विकास की सोच को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है और वह पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करेंगे।
समीर अल्वी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और युवाओं को संगठन के साथ सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस माइनॉरिटी सेल शहरी प्रधान *मुख्तार अंसारी* समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में नसीम सलमानी, सलीम सलमानी, शराफत सलमानी, इसरार सलमानी, मुस्तकीम सलमानी, शानू सलमानी, गीशान सलमानी, फारुख सलमानी, मसूद अख्तर सलमानी, सैयद आरजू नकवी, एड्रेस अंसारी, परवेज, मोहम्मद साद, इंतजार मलिक, इंतजार अंसारी, सजीम अंसारी, दिलशाद ठेकेदार, अफजल ठेकेदार, सहबान ठेकेदार, दीपक, शानू अल्वी, इसरार अल्वी। सोयब अल्वी, तनवीर अल्वी, साकिब अल्वी, अरमान अल्वी और हामिद मसीह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

