आगरा। आगरा मंडल में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव के पूर्वोत्तर रेलवे (NER) जोन में स्थानांतरण के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस क्रम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री संजय कुमार गौतम को जनसंपर्क अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्री संजय कुमार गौतम वर्तमान में आगरा मंडल में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) के पद पर कार्यरत हैं। अब वे अपने मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारियां भी निभाएंगे।
रेलवे प्रशासन को विश्वास है कि श्री गौतम अपने अनुभव, कार्यकुशलता और प्रशासनिक समझ के बल पर जनसंपर्क से जुड़े दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

