गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चिलुआताल थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, चार हमलावरों ने पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जान बचाने के लिए वह करीब 100 मीटर तक दौड़े, लेकिन बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर मार डाला।
इलाके में दहशत, भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में घेराबंदी कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
इस वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

