आगरा। शोएब मुहम्मदिया एंग्लो ओरियंटल इंटर कॉलेज में इस्लाम कादरी ने प्रिंसिपल पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर प्रबंधक हाजी जमील उद्दीन कुरैशी ने उन्हें विधिवत चार्ज सौंपते हुए कहा कि संस्था की गरिमा और शैक्षिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अहम जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है।
प्रबंधक ने भरोसा जताया कि इस्लाम कादरी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर कॉलेज में शिक्षा के स्तर को और सुदृढ़ करेंगे तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी पहल करेंगे।
नवनियुक्त प्रिंसिपल इस्लाम कादरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अनुशासन, आधुनिक शिक्षा पद्धति और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि छात्र-छात्राओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम में शिक्षकगण, स्टाफ व गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने इस्लाम कादरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

