आगरा, रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के फाइनल में देशभर के युवा शूटरों ने अपनी कौशल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 1 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, बालूगंज मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर, बालक और बालिकाओं ने लक्ष्य पर निशाना साधकर उत्साह और दृढ़ता दिखाई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत विज और हिना विज ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से 120 प्रतिभागी बच्चे और 40 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। प्रतिभागियों में ओडिशा, नागालैंड, लखनऊ, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, प्रयागराज और उत्तराखंड के खिलाड़ी मौजूद थे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे गुणों को प्रोत्साहित करते हुए निशानेबाजी को खेल के रूप में लोकप्रिय बनाना है। प्रतियोगिता में आयुष गर्ग (भवानी गन हाउस), प्रमोद पॉल (ट्रांजेक्ट्रान), साइमन शरीफ (इंडियन शूटिंग डॉट कॉम), राजेश कुमार (एयर सॉफ्ट गन इंडिया) और भवतेज (कायसर) का विशेष सहयोग रहा।
मैदान में प्रतिभागियों का जोश और लक्ष्यभेदी दृढ़ता देखने योग्य थी। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
विजेता सूची
जूनियर विंग – बालिकाएँ
-
दिव्याना विज – 5x
-
खुशी – 208 / 1x
-
वैश्णवी – 207 / 4x
बॉयज अंडर 18
-
यजत – 235
-
वेद आर्य – 224
-
अद्विक – 219
सीनियर गर्ल्स विंग
-
क्यूशिका – 472 / 14x
-
मानसी – 435 / 7x
-
इसरा – 404 / 3x
सीनियर बॉयज
-
जेनुअल – 474 / 14x
-
वंश – 473 / 11x
-
मधुकर यादव – 469 / 14x
#AirRifleShooting #NationalShootingCompetition #YouthSports #AgraNews #ShootingStars #RimFire #BenchRest #SportsIndia #JuniorShooting #SeniorShooting #TargetShooting #AgraEvents

