संवाद – तौफ़ीक़ फारुकी
फर्रुखाबाद – फर्रुखाबाद-एजूकेशनल मूवमेंट सोसाइटी, फतेहगढ़ द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित सर सैय्यद स्कालरशिप परीक्षा इस वर्ष 9 नवम्बर 2025 को सुबह 11 बजे जनपद के 6 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केन्द्र इस प्रकार हैं:
-
फर्रुखाबाद: हाजी अख्तर हुसैन रहमानी इण्टर कालेज
-
फतेहगढ़: इस्लामिया स्कूल, हाथीखाना
-
कायमगंज: सुल्तान आलम खां
-
कमालगंज: मौलाना आजाद इण्टर कालेज
-
जरारी: ज़फरूल इस्लाम पब्लिक स्कूल
-
मोहम्मदाबाद: जनाब नूरमियां शाहरोज़ खान रफीकुल उलूम मदरसा
इस परीक्षा में कक्षा 8 से 12 तक के उत्तीर्ण छात्र-छात्राएँ प्रतिभाग कर रहे हैं। हर वर्ष सोसाइटी द्वारा 50-60 बच्चों को स्कालरशिप के रूप में नकद धनराशि और पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। जिन मुस्लिम बच्चों ने फार्म नहीं भरा है, वे परीक्षा के दिन भी परीक्षा केन्द्र पर जाकर फार्म भर सकते हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर फार्म उपलब्ध होंगे।
सोसाइटी की इस्लामिया स्कूल में आयोजित बैठक में सचिव सैय्यद रिजवान अली ने बताया कि परीक्षा के लिए समिति का गठन कर लिया गया है। समिति में नसर खालिक़, शाहिद हुसैन, असलम अब्बासी, खालिद रऊफ, शमीम खान, सैय्यद रिज़वान अली, खुर्शीद आलम अहमद, सुहेल अहमद फारूकी, सलीम हुसैन, तौसीफ़ अली (एडवोकेट) शामिल हैं।
परीक्षा का रिज़ल्ट 30 नवम्बर 2025 को घोषित किया जाएगा। स्कालरशिप वितरण कार्यक्रम 14 दिसम्बर 2025 को सुबह 11 बजे हाजी अख्तर हुसैन रहमानी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर स्पीच कम्पटीशन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय परीक्षा केन्द्रों पर छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा।

