इटावा। St. Mary Inter College के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रिंसिपल Father Shiju George के कुशल नेतृत्व एवं अनुशासन में विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। वहीं मैनेजर Father Binson तथा वाइस प्रिंसिपल Father Bibin ने परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि 27 छात्र-छात्राओं ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के छात्र Parth Prakash ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। Talaya ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा Amritansh ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा Pari Sengar ने 94.6%, Ayushi Tiwari ने 94.4%, Riddhi Agrawal ने 94.2%, Anvi Vajpayee ने 93%, Shambhavi Pandey ने 92.6% तथा Ananya Tripathi ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वालों में स्थान बनाया।
विद्यालय के प्रिंसिपल फादर शीजू जॉर्ज ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह उत्कृष्ट परिणाम है।
इस अवसर पर Sister Sneha Mathew, Sister Sophie Rose सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

