आगरा। आगरा पब्लिक स्कूल में रोटरी क्लब आगरा नॉर्थ के सहयोग से HPV वैक्सीनेशन एवं TD अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और टीकाकरण के महत्व को समझा।

कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने टीकाकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि HPV वैक्सीन गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. मेघना शर्मा ने भी HPV एवं TD वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि यह वैक्सीन उनके भविष्य के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। वहीं, प्रोग्राम ऑफिसर JSI श्री नितिन खन्ना ने टीकाकरण के सामाजिक और व्यक्तिगत लाभों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल भाषा में उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। संवादात्मक रूप में आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों को टीकाकरण के प्रति गंभीर और जागरूक बनाया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब आगरा नॉर्थ के गवर्नर श्री राज राजन बंसल, सचिव श्री पवन गर्ग, पूर्व गवर्नर श्री नारद सूद, रोटेरियन श्री महेश चंद्र शर्मा (डायरेक्टर, आगरा पब्लिक स्कूल), प्रिंसिपल श्रीमती पूनम माहेश्वरी, कोऑर्डिनेटर श्रीमती अनुराधा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

