आगरा। थाना मंटोला क्षेत्र में पुरानी कालारी के सामने स्थित एक जूता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री लतीफ नामक व्यक्ति की है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चार से पांच दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र मौके पर ACP सहित भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

