आगरा: एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में हृदय सेतुः (STEMI-CARE) के दो दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल के तहत मेजर हार्ट अटैक (STEMI) के मरीजों के इलाज के लिए SPOKE AND HUB मॉडल लागू किया गया है, जिसमें सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा को HUB के रूप में विकसित किया गया है।
इस मॉडल के तहत CHC-FRU, जिला अस्पताल, स्पेशल हॉस्पिटल और नए मेडिकल कॉलेज को SPOKE के रूप में तैयार किया गया है। इन संस्थानों के जिला नोडल ऑफिसर, डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को दो दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। आगरा के आसपास पांच जिलों – आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा और हाथरस – के मेडिकल स्टाफ को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य:
-
मरीज के सीने में दर्द आने पर तुरंत ECG करना।
-
यदि मरीज में मेजर हार्ट अटैक (STEMI) पाया जाता है और वह गोल्डन आवर (12 घंटे के अंदर) में है, तो ECG को हब (S.N.M.C. आगरा) के कार्डियोलॉजी विभाग से समन्वयित करना।
-
WhatsApp ग्रुप के माध्यम से 10 मिनट के भीतर 50000 रुपये मूल्य का इंजेक्शन (टेनेक्टेप्लेस) सीधे SPOKE अस्पताल में लगाया जाना।
-
मरीज की जीवन रक्षा के लिए जोखिम को 30% से कम करना और इसके बाद सरकारी एम्बुलेंस द्वारा आगे के उपचार के लिए S.N.M.C आगरा भेजना।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण:
-
शुक्रवार: आगरा और मथुरा के 50 मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण।
-
शनिवार: फिरोजाबाद, एटा और हाथरस के 50 मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण।
उद्घाटन और मुख्य अतिथिगण:
-
प्रिंसिपल एवं डीन: डॉ. प्रशांत गुप्ता
-
एडिशनल डायरेक्टर: डॉ. ज्योत्स्ना भाटिया
-
जॉइंट डायरेक्टर / STEMI नोडल, उत्तर प्रदेश सरकार: डॉ. कमलेश यादव
-
C.M.O आगरा: डॉ. अरुण श्रीवास्तव
-
कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष: डॉ. बसंत कुमार गुप्ता
-
एडिशनल C.M.O और नोडल (आगरा जिला): डॉ. पीयूष जैन
प्रशिक्षण में योगदान देने वाले विशेषज्ञ:
-
डॉ. दीप, डॉ. दिवस (UPTSU)
-
डॉ. बसंत कुमार गुप्ता (एसोसिएट प्रोफेसर & कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष)
-
डॉ. हिमांशु यादव (एसोसिएट प्रोफेसर-कार्डियोलॉजी)
-
डॉ. सौरभ नागर (असिस्टेंट प्रोफेसर-कार्डियोलॉजी)
इस कार्यक्रम से आगरा मंडल के पांच जिलों में STEMI-CARE के प्रभावी कार्यान्वयन में मदद मिलेगी और हृदय रोगियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

#SNMCAgra #STEMICARE #HeartAttackTraining #SPOKE_HUB_Model #CardiologyTraining #AgraNews #MedicalTraining #LifeSavingInitiative

