आगरा। ताजमहल घूमने आए केरल निवासी पर्यटक मोहम्मद फ़वास का करीब ₹1 लाख कीमत का आईफोन 12 प्रो मैक्स गुम हो गया, जिसे ताज सुरक्षा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजकर सकुशल वापस दिला दिया।जानकारी के अनुसार मोहम्मद फ़वास ताजमहल का दीदार करने के बाद पश्चिमी गेट से बाहर निकलकर आरके मार्केट में खरीदारी करने गए थे। खरीदारी के बाद वापस लौटने पर उन्हें पता चला कि उनका महंगा आईफोन कहीं गुम हो गया है। फोन गायब होने से पर्यटक काफी परेशान हो गए और उन्होंने तत्काल पश्चिमी गेट पर तैनात थाना ताज सुरक्षा पुलिस के उप निरीक्षक शिवराज सिंह को सूचना दी।प्रभारी निरीक्षक तिलकराम भाटी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले, रेडियो अनाउंसमेंट कराया और आरटी सेट के माध्यम से सूचना प्रसारित की। इसके बाद पुलिस टीम पर्यटक द्वारा बताए गए आरके मार्केट पहुंची, जहां जांच करने पर पता चला कि फोन एक दुकान पर छूट गया था।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पर्यटक का आईफोन सुरक्षित बरामद कर उन्हें सौंप दिया। अपना फोन वापस मिलने पर मोहम्मद फ़वास ने आगरा पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी विजय प्रताप यादव एवं महिला मुख्य आरक्षी सविता शामिल रहीं।

