पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी महागठबंधन के भीतर हफ्तों से चल रही सीट शेयरिंग और नेतृत्व को लेकर जारी चर्चा अब तय होती दिख रही है। सूत्रों के अनुसार, गठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने पर सहमति बना ली है।
गुरुवार को पटना के होटल मौर्या में राजद, कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें तेजस्वी यादव के नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले होटल परिसर में लगे बोर्ड और पोस्टरों में केवल तेजस्वी यादव की तस्वीरें देखी गईं। कांग्रेस या अन्य दलों के नेताओं की तस्वीरें अनुपस्थित रहने से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि गठबंधन के सभी घटक दल तेजस्वी के नेतृत्व को स्वीकार कर चुके हैं।
गहलोत की मध्यस्थता से बनी सहमति
कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पटना भेजा था। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात कर सीट शेयरिंग और नेतृत्व को लेकर चली आ रही खींचतान को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। इसी मुलाकात के बाद गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सहमति बन पाई।
नामांकन वापसी की अंतिम तारीख आज
इधर, विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के उम्मीदवार आज (गुरुवार) अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इस चरण में 122 सीटों के लिए 1761 उम्मीदवारों ने 2681 सेटों में नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार रात तक हुई जांच में 578 नामांकन रद्द कर दिए गए, जबकि 2103 नामांकन स्वीकृत किए गए हैं।
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा घोषित करना चुनावी रणनीति के लिहाज से निर्णायक कदम साबित हो सकता है। अब सबकी निगाहें गठबंधन की सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर टिकी हैं।
#Mahagathbandhan
#TejashwiYadav
#BiharElections2025
#BiharPolitics
#RJD
#Congress
#LaluPrasadYadav
#AshokGehlot
#PatnaPressConference
#CMFaceAnnouncement
#BreakingNews
#PoliticalNews
#ElectionUpdate
#IndiaPolitics
#NewsAlert
#LiveUpdates
#TimesOfTAJ
#HindiNews
#TejashwiForCM
#BiharElectionBattle
#AlliancePolitics
#MahagathbandhanUnity
#BiharVotes2025
#RJDvsNDA

