आगरा। All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen के प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्ज़ा मुकर्रम बेग (मुगल) की अगुवाई में बुधवार को आगरा में दो महत्वपूर्ण सामाजिक एवं जनहित कार्यों को अंजाम दिया गया।
पहले कार्यक्रम के तहत ईद-उल-अज़हा के मद्देनज़र ईदगाह आगरा परिसर की साफ-सफाई नगर निगम की टीम द्वारा सुपरवाइजर की निगरानी में कराई गई, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान मौलाना शहजाद कुरैशी (कोषाध्यक्ष जिला आगरा), अख्तर अली (जिला महासचिव), तय्यब खान (जिला महामंत्री) सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दूसरे मामले में ईदगाह कटघर क्षेत्र से मुस्लिम समाज की एक युवती को दूसरे समाज का युवक कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले गया था। परिजनों द्वारा पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर मामला AIMIM नेताओं तक पहुंचा। इसके बाद प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्ज़ा मुकर्रम बेग ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन से संपर्क किया और पीड़ित परिवार की मदद की।
पार्टी नेताओं के प्रयासों के बाद रकाबगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के भीतर युवती को बरामद कर लिया। इस दौरान मौलाना शहजाद कुरैशी, तय्यब खान और अख्तर अली सहित जिला टीम के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
मिर्ज़ा मुकर्रम बेग ने कहा कि पार्टी हमेशा समाज के लोगों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी तथा प्रशासन से जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा रखती है।

