आगरा। नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा संस्था के सदस्यों का नववर्ष मिलन कार्यक्रम एवं पर्यावरण संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 18 जनवरी 2026 (रविवार) को ग्रीन हाउस, भोगीपुरा, आगरा में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत करने के साथ हुई। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण को समर्पित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमित लवानिया ने अपने संबोधन में कहा कि दि आइकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है और समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का निरंतर प्रयास करती रहेगी।
पर्यावरणप्रेमी चंद्रशेखर शर्मा एवं यतीश लवानिया ने अपने विचार रखते हुए पॉलिथीन के न्यूनतम उपयोग का आह्वान किया। वहीं प्रमेंद्र शर्मा एवं रामेंद्र पचौरी ने वृक्षारोपण और जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
संगोष्ठी के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक साइकिल के प्रयोग का सामूहिक संकल्प लिया।
नव नियुक्त दायित्वों की घोषणा
पर्यावरण संगोष्ठी के पश्चात संस्था में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं प्रभारों की घोषणा की गई, जिसमें—
प्रमेंद्र शर्मा – संरक्षक
चंद्रशेखर शर्मा – पर्यावरण प्रमुख
एडवोकेट संजय सिंह – सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख
एडवोकेट अनिल शुक्ला – कानूनी सलाहकार
चतुर्भुज तिवारी – मीडिया प्रभारी
संजीव कटारिया – सोशल मीडिया संयोजक
सभी उपस्थित सदस्यों ने इन नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त किया।
उपस्थित गणमान्य
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अमित लवानिया, सचिव पंकज दीक्षित, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य यतीश लवानिया, रामेंद्र पचौरी, अनुज लवानिया, मेंटोर रितु उपाध्याय, डॉ. अनिल उपाध्याय, घनश्याम तिवारी, मीरा शर्मा, यशस्वी लवानिया सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं पर्यावरणप्रेमी उपस्थित रहे।

