पर्यटकों के पीछे भागकर खाना-सामान खरीदवाने वाला युवक गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गयाआगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की सुरक्षा और पर्यटकों की सुविधा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट आगरा लगातार सख़्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार 07 जनवरी 2026 को थाना ताजगंज पुलिस ने ताजमहल पूर्वी गेट पार्किंग शिल्पग्राम के पास पर्यटकों को परेशान कर रहे एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार अभियुक्त मौ० आफान पुत्र आरिफ, निवासी 2/24 ताजमहल साउथ गेट, थाना ताजगंज, आगरा, उम्र करीब 20 वर्ष, ताजमहल देखने आए देशी-विदेशी पर्यटकों के पीछे-पीछे दौड़कर उन्हें जबरन खाना खिलाने और सामान खरीदने के लिए अनुचित दबाव बना रहा था। उसकी हरकतों से पर्यटकों में भय, आक्रोश और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई थी।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को तत्काल हिरासत में लिया और उसके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ताजमहल क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। पर्यटकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

