रियाद: सऊदी अरबिया में मंगलवार 17 फरवरी को रमजान का चांद नज़र आने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही बुधवार 18 फरवरी 2026 को रमज़ान का पहला रोज़ा रखा जाएगा।
सरकारी समाचार एजेंसी Saudi Press Agency (एसपीए) के अनुसार Supreme Court of Saudi Arabia ने अपने बयान में कहा कि बुधवार 18 फरवरी को रमज़ान उल मुबारक का पहला दिन होगा।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही देश के सभी मुसलमानों से मंगलवार 17 फरवरी की शाम रमजान का चांद देखने की अपील की थी। बयान में कहा गया था कि जो भी व्यक्ति चांद को नंगी आंखों या दूरबीन से देखे, वह अपनी गवाही नजदीकी अदालत में दर्ज कराए।
बताया गया कि मंगलवार 17 फरवरी को उम्म अल-कुरा कैलेंडर के अनुसार 29 शाबान था। चांद दिखने की पुष्टि के बाद रमजान के आगमन की औपचारिक घोषणा कर दी गई।

