आगरा। खेल प्रेमियों और तैराकी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल (स्विमिंग पूल) का संचालन आगामी 2 मई 2026 से पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा कर पंजीकरण कराने के बाद तैराकी का लाभ उठा सकेंगे।
💰 शुल्क संरचना
18 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिका: ₹500 प्रति माह
18 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष/महिला: ₹1000 प्रति माह
🕒 तैराकी की समय सारिणी
बालक एवं पुरुष वर्ग:
सायं 4:00 से 5:00 बजे
सायं 5:00 से 6:00 बजे
बालिका एवं महिला वर्ग:
सायं 6:00 से 7:00 बजे
📄 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
तरणताल में प्रवेश हेतु इच्छुक प्रतिभागियों को निम्न दस्तावेजों के साथ पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा—
आधार कार्ड की प्रति
2 पासपोर्ट साइज फोटो
डॉक्टर द्वारा जारी चर्म रोग रहित होने का प्रमाण पत्र
पंजीकरण प्रक्रिया प्रतिदिन कार्य दिवसों में सायं 3:00 से 4:00 बजे के बीच स्टेडियम कार्यालय की खिड़की पर पूरी की जाएगी। पूर्ण पंजीकरण के बाद ही प्रतिभागियों को तरणताल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
इस संबंध में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने सभी इच्छुक नागरिकों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की

